PMGKY Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana 2020 in Hindi| प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना 2020 का लाभ कैसे उठाये पूरी जानकारी हिंदी में

0
256

PMGKY – प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना फॉर्म, आवेदन, Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana , क्या है ? PM Garib Kalyan Yojna से क्या  फायदा है और इसका लाभ कैसे उठाये, PMKGY yojana के बारे पूरी जानकारी निचे बताई गयी है कृपया इस पोस्ट को ध्यान से पूरा पढ़े |

Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana केन्द्रीय सरकार द्वारा 21 मार्च 2020 को पुरे देश में सम्पूर्ण लॉक डाउन को देखते हुए और गरीब जनता को कोई तकलीफ न आये इसके अंतर्गत इस सरकारी योजना का शुभारम्भ किया है | देश की  वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अन्य प्रधान मंत्री योजनाओ के साथ इस योजना की घोषणा की | 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना क्या है | PM Garib Kalyan Yojana 2020

भारत  सरकार ने कोरोना वायरस  में लॉक डाउन के चलते भारत के गरीब देश वासियों  के लिए मुफ्त अन्न वाली योजना शुरू की है जिसके तेहत देश में 80 करोड़ लोगो को 3 महीने तक मुफ्त में सरकारी राशन दिया जायगा |प्यारे दोस्तों आपको यह जानकार ख़ुशी होगी की कोरोना के खतरे के चलते, केंद्र सरकार ने प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना की घोषणा करदी है  | पूरी जानकारी निचे बताई गयी है कृपया इस पोस्ट को ध्यान से पूरा पढ़े |

PM Modi Garib Kalyan Scheme in hindi

ताज़ा अपडेट  : वर्तमान में हमारे प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने unlock के दुसरे चरण से ठीक पहले 30 जून को पुरे देश को इन्टरनेट के माध्यम से ऑनलाइन लाइव पुरे देश को संबोधित करते हुए, एक नयी योजना की घोषणा की | इस समय पूरी दुनिया कोरोना वैश्विक महामारी से जंग लड़ रही है , बेशक ही अगर कोई भी ऐसी आपदा या समस्या आती है तो उसमे गरीब इन्सान ही बहुत ज्यादा परेशानियों से घिर जाते है  | इस जंग से लड़ने के लिए भारत सरकार द्वारा गरीब कल्याण योजना का प्रारंभ किया गया जिसके अंतर्गत 3 महीने तक सभी लोगो को सरकार की तरफ से मुफ्त राशन दिया जायगा | यह योजना को पहले जून तक लागू किया गया था लेकिन गरीबी और लोगो की परेशान्यियो को देखते हुए सरकार ने इस योजना की अवधि को और बढ़ा दिया है | प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत देश के 80 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को नवम्बर महीने तक यानि इन 5 महीनो तक 5 किलो गेहू या 5 किलो चावल मुफ्त में सरकार द्वारा मुहैया कराया जायेगा और इसके साथ ही देश के प्रत्येक गरीब परिवारों को हर महीने 1 किलो चना भी मुफ्त में दिया जायेगा। इस योजना के नवम्बर तक विस्तार में 90 हज़ार करोड़ रूपये से ज्यादा खर्च होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि पहले तीन महीने का बजट मिलाकर यह करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का हो जाता है।

>>Haryana Mahila Samridhi Yojna की जानकारी<<

वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अन्य प्रधान मंत्री योजनाओ के साथ इस योजना को विस्तार से समझाया  | 

इस PMGKY योजना में अभी फ़िलहाल में कुछ लाभ वाले बदलाव किये गए है| जिसकी विशेषताए निचे है |

Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana के फायदे / विशेषताए

  • इस योजना के तेहत देश के 80 करोड़ परिवारों को नवम्बर तक मुफ्त राशन दिया जायगा |
  • गरीब परिवारों की अन्न और धन के माध्यम से आर्थिक मदद |
  • प्रतेक परिवार में प्रतेक सदस्य को 5 किलो गेहू या चावल दोगुना मात्रा में मुहैया कराया जायगा |
  • प्रतेक परिवार को 1 kg चना भी मुहैया कराया जायगा |
  • गरीबों के खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर के जरिये धन राशि पहुंचाई जाएगी|
  • महिलाओ के जन धन बैंक खातो में प्रतेक महीने में Rs 500 की राशि भेजी जायगी मतलब 3  महीने में 1500 रुपए ट्रान्सफर किये जायेंगे |

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (PMGKY Required Documents)

  • Ration Card : राशन लेते समय राशन कार्ड होना अनिवार्य है |
  • Identity Card : पहचान के लिए वोटर ID , आधार कार्ड , ड्राइविंग आदि
  • Bank Accountपेंशन अथवा योजना के लाभार्थी के पास PM जन धन बैंक खाता होना जरुरी है |
  • आयु प्रमाण पत्र : पेंशन के लिए आयु आयु प्रमाण पत्र दस्तावेज़

PMGKY से संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर :


1# क्या राशन कार्ड धारक को राशन लेते समाये पैसे देने पड़ेंगे ?

नही, इस योजना में मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है |


2#  सफ़ेद  राशन कार्ड वालो को गेहू के अलावा और कुछ फ्री में दिया जायगा ?

हाँ, सफ़ेद राशन कार्ड धारको को 1 kg दाल फ्री में दी जायगी |


3# BPL (पीले) राशन कार्ड पर क्या क्या मिलेगा ?

BPL (पीले) राशन कार्ड वाले उपभोक्ताओ के परिवार को प्रतेक सदस्य 5kg गेहू/चावल ,२kg चीनी , 1 kg दाल ,2 लीटर  सरसों का तेल अथवा 1 kg नमक दिया जायगा | (गेहू डबल मात्रा में मिलेगा) |


4# PM Garib Kalyan Yojna के मदद के पैसे कौन कौन से बैंक के खातो में आयेंगे ?

PM Modi गरीब कल्याण योजना मदद की राशी के पैसे केवल जन धन बैंक खातो (Account) में ट्रान्सफर किये जायेंगे |


5# PM Garib Kalyan Yojna के मदद के पैसे सभी लोगो के बैंक खाते में आयेंगे ?

नहीं , यह स्कीम सिर्फ महिलाओ के खातो में पैसे भेजे जायेंगे | और पेंशन के पैसे केवल पेंशन वाले उपभोक्ताओ के खातो में भेजे जायेंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here